सेवा में
वाईस चांसलर महोदय,
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ,हिसार।
विषय:- किसानों की मांगों बारे समय निर्धारित करने का अनुरोध।
श्रीमान जी,
उपरोक्त विषय के अन्तर्गत आपकी सेवा में लिखा जाता है कि हिसार में किसान विचार गोष्ठी का आयोजन 26,मार्च 2022 को किया गया था। इसमें कपास उत्पादक जिलों से लगभग २०० किसानों ने भाग लिया। जिसमें नरमा में गुलाबी सुन्डी का प्रकोप पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। विचार गोष्ठी में फैसला लिया गया कि वाईस चांसलर महोदय से मिल कर निम्नलिखित समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाये।
१:- नरमा का नान बी. टी. बीज उपलब्ध करवाया जाये
२:- देशी कपास का बीज उपलब्ध करवाया जाये
३ :- बी. टी. नरमा पर गुलाबी सुन्डी का प्रकोप आना शुरू हो गया है इसलिए इस मंहगे बीज की सिफारिश ना की जाये।
४:- पिछले वर्ष देखने में आया कि किसानों द्वारा बहुत अधिक कीटनाशकों का प्रयोग करने के बावजूद गुलाबी सुन्डी को नियंत्रित नहीं किया जा सका इसलिए इसके कन्ट्रोल के लिए कीटनाशकों की सिफारिश ना की जाये ताकि किसानों का कीटनाशकों पर होने वाला खर्च बच सके।
५:- ड्रोन से कीटनाशकों के छिड़काव की सिफारिश ना की जाये। इससे पर्यावरण को भारी नुक्सान होगा तथा आसपास के मांसाहारी कीट भी मर जायेंगे।
६:- नैचुरल फार्मिंग/ आरगैनिक फार्मिंग/पारीस्थितिकीय खेती करने वाले किसानों का युनिवर्सिटी द्वारा किसान कल्ब बनाया जाये और उनकी महीने में एक मीटिंग की जाये ताकि किसानों को यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों से ज्ञान प्राप्त हो सके।
अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त मुद्दों पर बात- चीत करने के लिए किसानों के प्रतिनिधि मंडल को आपसे मिलने का समय निर्धारित करने का कष्ट करें।
प्रार्थी
डाक्टर सुरेन्द्र दलाल कीट साक्षरता मिशन,
हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति, हरियाणा,
कपास उत्पादक संघ, हरियाणा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें