शनिवार, 3 दिसंबर 2016

SAWAL--JAWAB

सबका देश हमारा देश 
सबका प्रदेश हमारा प्रदेश 
अनेक धर्मों से बना देश 
एक महान देश जहाँ की 
सांझी संस्कृति को 
स्वाधीनता संग्राम के शहीदों 
ने अपनी सांझी शहादत  से 
सींचा और हरा किया।  


सवाल -- हल्दी घाटी की लड़ाई 
में राणा प्रताप की और से सबसे 
बहादुरी से कौन लड़ा ?

जवाब--- हकीम खान और उसके 
अफगान सैनिक 

सवाल --मथुरा -वृन्दावन के लिए एक 
हजार बीघा जमीन  का दान 
किसने किया था ? 

जवाब-- सम्राट अकबर ने 


सवाल -- अयोध्या का मशहूर 
हनुमानगढ़ी का मंदिर बनाने 
के लिए जमीन का दान किसने 
किया ?  


जवाब --- अवध के नवाब 
सफदरजंग ने । 

सवाल --महाभारत का पहला फ़ारसी 
अनुवाद किसने करवाया और 
इसके खूबसूरत चित्र किसने 
बनाये ?

जवाब --यह अनुवाद ( अबुल फजल 
के भाई )फैजा कवि की देख रेख में 
सम्राट अकबर ने करवाया ।  इसके 
खूबसूरत चित्र दरबार के हिन्दू -मुस्लिम 
चित्रकारों ने मिलकर बनाये । 


सवाल --शिवाजी  बार बार सलाह 
के लिए कैल्सी  के  किस सन्त के 
पास जाते थे ? उन्होंने  अपने महल 
के सामने जगदिश्वर का मन्दिर 
बनवाया तो इसके साथ क्या बनाया ? 

जवाब --शिवाजी केल्सी  के बाबा 
याकूत से सलाह व मार्गदर्शन प्राप्त 
करते थे । जगदीश्वर के मंदिर के 
पास उन्होंने एक मस्जिद बनवाई । 













कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें